लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले एयर फोर्स से रिटायर्ड योगेश कुमार दिल्ली सहारनपुर रोड पर किसी काम से जा रहे थे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी गोली सिर से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिनदहाड़े रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले एयर फोर्स से रिटायर्ड योगेश कुमार दिल्ली सहारनपुर रोड पर किसी काम से जा रहे थे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी गोली सिर से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए, दिनदहाड़े रहा चलते हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
योगेश कुमार बीते कुछ महीने पहले ही भारतीय वायु सेना से असिस्टेंट वारंट ऑफिसर के पद से रिटायर हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही लोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।