सुबह से ही शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। तापमान गिरने और सूर्योदय न होने से सर्दी के साथ ही शहर का एक्यूआई भी बढ़ गया। पाबंदियों के बावजूद शहर में ग्रेप के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। यही वजह है कि जैसे ही तापमान में गिरावट आती है एक्यूआई में बढ़ोतरी हो जाती है।
शाम चार बजे पीसीबी के समीर एप पर जारी बुलेटिन में गाजियाबाद का एक्यूआई 279 दर्ज किया गया। पहली बार वसुंधरा और लोनी के मुकाबले इंदिरापुरम का वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिक खराब रहा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम का एक्यूआई क्यों बढ़ा, यह दिखवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आम तौर पर इंदिरापुरम का एक्यूआई कम ही रहता है। मंगलवार को टीम इंदिरापुरम इलाके में विजिट कर यह मालूम करेगी कि यहां का एक्यूआई क्यों बढ़ा रहा।
एनसीआर के शहरों का एक्यूआई
गाजियाबाद- 279
नोएडा- 238
ग्रेटर नोएडा- 228
दिल्ली- 210
गुरुग्राम- 191
फरीदाबाद- 163
गाजियाबाद के चारों स्टेशनों का एक्यूआई
इंदिरापुरम-303
लोनी-295
संजयनगर-236
वसुंधरा-283
देश के सर्वाधिक तीन प्रदूषित शहर
सिंगरौली- 321
चरखी-दादरी- 299
मंडीदीप- 283