गाजियाबाद में अपराधी किस कदर बेखौफ हैं, इसकी बानगी शनिवार को हुई एक घटना से पता चलती है जब थाने के सामने से दिनदहाड़े 30 लाख के कीमत के गहनों की लूट हो जाती है। इसके बाद पुलिस शिकायतकर्ता से ही सवाल करती रह जाती है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार दिन में इंदिरापुरम थाने के सामने से सुधीर वर्मा नाम के शख्स से 30 लाख कीमत का 500 ग्राम सोना हथियार के बल पर लूट लिया गया। बदमाशों ने सुधीर को गोली मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया।