उन्होंने बताया कि इसके बाद कॉलर ने सात दिन हरिद्वार में रहने के लिए कोटेज की बुकिंग कराने को कहा और कोटेज बुकिंग के लिए चार हजार से सात हजार रुपये तक का पैकेज बताया। उन्होंने 4 हजार रुपये प्रतिदिन वाले कोटेज के हिसाब से 28 हजार रुपये उनके खाते में डाल दिए। बाद में आरोपियों ने जांच रिपोर्ट मांगी। जांच रिपोर्ट देखने के बाद उन्होंने खुद जांच कराने की बात कहकर 18,500 रुपये मांगे जिन्हें बाद वापस करने की बात कही।
साइबर सेल की मदद से हो रही अपराधियों की तलाश
पीड़ित के अनुसार, उसने इनमें से 18 हजार रुपये भेजे तो आरोपी ने कहा कि तुमने गलती कर दी है पूरे रुपये भेजने थे। पीड़ित को ठगी का शक हुआ तो उन्होंने इलाज कराने से इनकार कर दिया और रुपये वापस मांगे। इसकी एवज में भी आरोपियों ने उनसे पूरे रुपये देने के बाद ही रुपये वापस देने की बात कही। ऐसा करके ठगों ने उनसे 64 हजार 500 रुपये ले लिए। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।