हत्यारोपी सुरेश त्यागी ने पूछताछ में बताया कि रास्ते में जाते समय उन्होंने खाने का सामना लिया और एक जगह रूककर उन्होंने नशीला पदार्थ मिलाकर रिया को दे दिया। इसके बाद रिया बेसुध हो गई तो सास-ससुर रिया को मुरादनगर के जंगल में ले गए और धारदार हथियार से उसका गला काट दिया।
आकाश ने रिया के भाई को गुमशुदी की सूचना दी
शक न हो इसके लिए आकाश ने रिया के भाई राहुल को रिया के लापता होने की जानकारी दी। आकाश ने कहा कि रिया के लापता होने की सूचना उसने पुलिस को दे दी है।
पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की शिकायत की
हत्या करने के बाद सुरेश और ऊषा घर लौट आए। इसके बाद आकाश ने 112 पर कॉल कर पुलिस को अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत की। आकाश ने कहा कि रिया उसकी मां के साथ बाजार गई थी। उसी दौरान कार सवार कुछ लोग उसकी मां को धक्का देकर उसकी पत्नी को ले गए।
लापता रिया का शव मुरादनगर के शहजादपुर के जंगल से बरामद किया। रिया के पति, सास व ससुर ने पुलिस पूछताछ में रिया की हत्या की बात कबूली है। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने मृतका का सिर धड़ से अलग कर नहर में फेंक दिया था। मृतका के सिर की तलाश गोताखोरों से कराई जा रही है।- स्वतंत्र सिंह, सीओ प्रथम