फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: राजनगर में तमंचे के बल पर महिला से सोने के कंगन और अंगूठी लूटी, विरोध करने पर बट से किया घायल

Tue, 15 Mar 2022 12:32 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना सीटीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनगर सेक्टर 9 में रविवार शाम दो बाइक सवार चार बदमाशों ने एक महिला से तमंचे के बल पर सोने के कंगन और दो अंगूठियां लूट लीं। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट से महिला को घायल कर दिया। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गया है।

विज्ञापन


राजनगर सेक्टर-8 निवासी नितिश भसीन दिल्ली स्थित एम्स में हार्ट डिपार्टमेंट में नर्सिंग ऑफिसर हैं। नितिश का कहना है कि उनकी मां काम्या भसीन घर के पास सेक्टर-9 के पार्क में घूमने जाती हैं। रविवार शाम वह घूमकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी मां ने बदमाशों से बचकर भागने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पीछे से आकर उन पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद हाथों से सोने के कंगन और अंगूठी लूट ली। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें