फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः घी कारोबारी के मुनीम से हथियारबंद बदमाशों ने लूटे दस लाख

Mon, 01 Mar 2021 01:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

- आरडीसी स्थित एक्सिस बैंक के बाहर करीब 10:45  बदमाशों ने की वारदात
- पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
लूट पीड़ित घी कंपनी का कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में केके मंगला का लालकुआं पर केआर फूड्स के नाम से ऑफिस है। फर्म के जरिए वह घी का कारोबार करते हैं। उन्हीं के यहां नितिन शर्मा नाम का युवक पिछले 4 माह से मुनीम का काम कर रहा है।

विज्ञापन


वह कंपनी का पैसा बैंकों में जमा करने का काम करता है। रोजाना की तरह सोमवार को कार से राजनगर आरडीसी स्थित बैंक में पैसे जमा करने के लिए आया था। इसी दौरान जब एक्सिस बैंक के पास गाड़ी साइड में लगाकर कार से उतरने लगा तभी स्कूटी सवार दो युवक आए और उस पर तमंचा तानकर बैग लूट लिया।

जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाश आसानी से वहां से फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने इस बात की सूचना पुलिस को  कॉल कर दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि नितिन शर्मा नाम का युवक अपने ऑफिस के पैसे बैंक में जमा करने के लिए आया था। तभी एक्टिवा सवार युवक आए और हथियार के बल पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें