फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डासना जेल में बंद गोतस्कर जीशान पर लगी रासुका

विज्ञापन
विज्ञापन
डासना जेल में बंद गोतस्कर जीशान पर लगी रासुका
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह के आदेश पर मेरठ निवासी गोतस्कर जीशान पर रासुका लगाई गई है। यह जानकारी संयुक्त निदेशक अभियोजन अनिल कुमार उपाध्याय ने दी है।
उन्होंने बताया कि मेरठ के फलावदा जोगियान निवासी 28 वर्षीय जीशान पर हापुड़, गाजियाबाद और मेरठ में गोतस्करी के मामले दर्ज हैं। वह मौजूदा समय में लोनी थाना क्षेत्र के निठोरा रोड पर रहता है। संयुक्त निदेशक ने बताया कि जीशान लंबे समय से गोतस्करी कर रहा था। 12 मई को वह गोवंश को स्कार्पियो कार में भरकर तस्करी के लिए लेकर जा रहा था। विजय नगर थाने की पुलिस ने उसे जल निगम चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। मौके से गोवंश के अलावा उन्हें काटने के उपकरण और नशीले इंजेक्शन भी बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीशान पहले गोवंश को नशीला इंजेक्शन लगाता था। बेहोश होने पर उन्हें गाड़ी में डालकर जंगल में ले जाता था और वहां गोवध करने के बाद मांस को बोरों में भरकर दिल्ली ले जाकर बेचता था। तस्करी के लिए उसने स्कार्पियो गाड़ी में पिछली सीट हटवा रखी थी। जिला मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा है कि लोक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई जनहित में की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें