फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपिंग स्टेशन चालू... नंदग्राम के 3 लाख लोगों की सीवर समस्या होगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंपिंग स्टेशन चालू... नंदग्राम के 3 लाख लोगों की सीवर समस्या होगी दूर
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम और इससे सटी 10 से ज्यादा कॉलोनियों में रहने वाले 3 लाख लोगों को सीवर जाम की समस्या से अब छुटकारा मिल जाएगा। अमृत योजना के तहत 88 करोड़ रुपये खर्च करके बनाए गए पंपिंग स्टेशन और सीवर लाइनों को जल निगम ने अब चालू कर दिया है। 41 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता के इस आईपीएस (इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन) को चालू कर इस क्षेत्र के सीवरेज को राजनगर एक्सटेंशन में बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) पर भेजना शुरू कर दिया गया है।
जल निगम ने वर्ष 2018 में इस परियोजना पर काम शुरू किया था। इसके तहत 41 एमएलडी का पंपिंग स्टेशन नंदग्राम में और 17 एमएलडी का पंपिंग स्टेशन शालीमार गार्डन में बनाया गया है। 17 एमएलडी के पंपिंग स्टेशन को एक साल पहले ही पंपिंग स्टेशन को चालू कर दिया गया था, जिससे शालीमार गार्डन और इससे सटी गणेशपुरी, राजेंद्रनगर समेत कई कॉलोनियों की सीवर समस्या दूर हो गई थी। नंदग्राम, नूरनगर, सिहानी, हिंडन विहार में सीवर लाइन बिछाने की परियोजना को 2021 में पूरा कर लिया गया था। करीब दो माह से इसका ट्रायल चल रहा है। जल निगम के अधिशासी अभियंता आकाश त्यागी का कहना है कि ट्रायल के शुरूआती दौर में मिली खामियों को दूर कर अब एसटीपी में सीवरेज का पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मशक्कत से मिली एसटीपी से लाइन जोड़ने की अनुमति
नंदग्राम और आसपास की कॉलोनियों में डाली गई सीवर लाइन और पंपिंग स्टेशन को एसटीपी से जोड़ने की अनुमति लेने में जल निगम के अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ी। जीडीए की ओर से बनाए गए एसटीपी में सीवर लाइन जोड़ने के लिए प्राधिकरण अधिकारी करीब 17 करोड़ रुपये की डिमांड कर रहे थे। इसके बाद जल निगम और नगर निगम के अधिकारियों ने अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के समक्ष मामला पहुंचाया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर मामले का निस्तारण कराया।
4900 घरों में दिए जाएंगे मुफ्त कनेक्शन
88 करोड़ की इस सीवर परियोजना में 4900 घरों में मुफ्त सीवर कनेक्शन देने का भी प्रावधान किया गया है। इसके तहत अब तक करीब 3 हजार घरों को सीवर नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है और 1900 कनेक्शन बाकी हैं। बकाया घरों में सीवर कनेक्शन देने की प्रक्रिया अभी जारी है।
विज्ञापन

हिंडन में नहीं जाएगा सीवरेज
नंदग्राम क्षेत्र के कई ब्लॉक में सीवर नेटवर्क की ब्रांच लाइनें पहले से डली हुई हैं। जीडीए ने कॉलोनी बसाते वक्त यह लाइनें डालीं थीं, लेकिन अधिकांश लाइनों का डिस्पोजल नालों के जरिए हिंडन नदी में था। इस क्षेत्र में एसटीपी न होने की वजह से सीवरेज को शोधित नहीं किया जा रहा था। अब एसटीपी से जुड़ जाने के बाद इस क्षेत्र की कॉलोनियों का सीवरेज हिंडन नदी में नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें