फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम अपने शहर का माहौल बिगड़ने नहीं देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हम अपने शहर का माहौल बिगड़ने नहीं देंगे
विज्ञापन

गाजियाबाद/मसूरी। गाजियाबाद ने एक बार फिर अमन का पैगाम दिया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, सहारनपुर समेत कई जिलों में दंगाइयों ने पत्थरबाजी और प्रदर्शन किया। वहीं, जिले के नमाजियों ने बेहतर संदेश दिया। समझदारी का परिचय देने की अपील शहर काजी मौलाना और धर्मगुरुओं ने की है। उनका कहना है कि लोगों में फूट डालने के लिए और अपने फायदे के लिए कुछ लोग अफवाहें फैलाते हैं। इन अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें। अगर किसी को कोई समस्या है तो अपनी बात शांतिपूर्वक लिखित में जिलाधिकारी को सौंपे। मौलाना और शहर काजी ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर फर्जी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, उस पर बिल्कुल ध्यान ना दिया जाए। आपस में अमन चैन से रहें। बवाल या उपद्रव से कभी भी किसी का भला नहीं हुआ है।
फेक न्यूज पर ना दें ध्यान
फेक न्यूज काफी चल रही हैं, उस पर बिल्कुल ध्यान ना दें। अमन चैन बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और सड़कों पर बिल्कुल ना आएं।
विज्ञापन

मशरूर अब्बासी, शहर काजी
सोशल मीडिया पर बयानबाजी गलत
सोशल मीडिया पर जो भी बयानबाजी कर रहे हैं, वह गलत है। इसके अलावा कई फर्जी खबरें भी चलाई जा रही हैं। जिले के लोगों ने हमेशा से समझदारी का परिचय दिया है और आगे भी इसी प्रकार से अमन चैन बनाए रखेंगे।
मौलवी अरशद खालिद कासमी , मौलवी, महमूदुल मदारिस के उप प्रबंधक
नबी के बताए रास्ते पर चलें
जुमे की नमाज में भी अपील की गई है कि सुनी सुनाई बातों पर ध्यान ना दें। अगर कोई गलत बात कहता है तो उसको ऊपर वाला ही देखेगा। 1400 साल पहले जब नबी जिंदा थे तब भी उन्होंने अपने साथ गलत करने वालों को भी माफ कर दिया था इसलिए सभी से अपील है कि आप भी उनकेबताए रास्ते पर चलें और अमन शांति से रहें।
विज्ञापन

मौलाना शाहीद अयूबी, मौलाना, मदनी मस्जिद मसूरी
माहौल खराब करने वालों की बातों में ना आएं
युवाओं से और जनता से अपील है कि वह माहौल खराब करने वालों की बातों में ना आएं। हम पढ़े लिखे लोग हैं किसी भी राजनीति का शिकार ना हों। जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं वह माहौल खराब करने वाले लोग हैं इसलिए आप उनके बहकावे में ना आएं। सड़कों पर ऊधम मचाना अच्छी बात नहीं।
केजेड बुखारी, पूर्व शहर काजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें