फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्तों में मिल रहीं इलेक्ट्रिक बसें, चार माह में 30 आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
किस्तों में मिल रहीं इलेक्ट्रिक बसें, चार माह में 30 आईं
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में 10 रूटों पर 100 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का दावा किया गया लेकिन चार किस्तों में अभी तक शहर को सिर्फ 30 बसें मिलीं हैं। इन बसों को चार रूटों पर उतारा गया है। अब शासन की ओर से नामित कंपनी की ओर से 31 मई तक 10 बसें और देने का दावा किया गया है। इन बसों को नए रूट पर संचालित किया जाएगा।
पांच जनवरी को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने नेहरू नगर ऑडिटोरियम परिसर से इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। पहली खेप में शहर को सिर्फ तीन बसें मिलीं थीं। इसके बाद अब तक गाजियाबाद को किस्तों में 30 बसों की आपूर्ति मिल चुकी हैं। इनमें से 29 बसों को चार रूटों पर उतार दिया गया है, जबकि एक बस को स्पेयर में रखा गया है। इलेक्ट्रिक बस डिपो के इंचार्ज पीआर बिलवारिया ने बताया कि संचालन कर्ता कंपनी ने मई के अंत तक 10-12 बसें और उपलब्ध कराने को कहा है। उनका कहना है कि इन बसों के मिल जाने के बाद नए रूट को शुरू किया जाएगा। ज्यादा सवारी वाले ऐसे रूट पर भी बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा, जिन पर अभी बसें कम चलाई गई हैं। उनका कहना है कि पुराना बस अड्डे से भजनपुरा तक अभी सिर्फ चार बसें चलाई गई हैं और इनमें यात्रियों की संख्या अच्छी खासी है। उनका कहना है कि बसों की संख्या बढ़ाने से पहले रूटों से होने वाली आमदनी की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर शुरू हो चुका संचालन
रूट का नाम बसों की संख्या
कौशांबी से मोदीनगर 10
दिलशाद गार्डन से मसूरी 05
पुराना बस अड्डे से लोनी 10
पुराना बस अड्डे से भजनपुरा 04
कुल बसें 29
यात्रियों को भा रहा एसी बसों का सफर
भीषण गर्मी में यात्रियों को इन वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का सफर खूब भा रहा है। पुराना बस अड्डे से लोनी, कौशांबी से मुरादनगर, भजनपुरा, दिलशाद गार्डन और मसूरी तक सफर करने के लिए पहले लोगों के पास विकल्प के तौर पर ऑटो थे। अब लोग ऑटो की बजाय इन बसों में सफर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें