फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के नए पंजीकरण पर अब देना होगा 500 रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्तों के नए पंजीकरण पर अब देना होगा 500 रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

गाजियाबाद। पालतू कुत्तों का नगर निगम में पंजीकरण कराने के लिए अब 1500 रुपये शुल्क देना होगा। अब तक पंजीकरण न कराने वाले कुत्तों के मालिकों से 1000 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ-साथ 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला जाएगा। यही नहीं जून से जुर्माने की इस रकम में हर माह 100 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। हालांकि पंजीकरण का नवीनीकरण कराने के लिए लोगों को सिर्फ एक हजार रुपये ही देने होंगे।
पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य कर नगर निगम ने बीते साल ही ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी थी। एक साल में करीब 1250 लोग अपने कुत्ते का पंजीकरण करा चुके हैं। नगर निगम अधिकारियों का अनुमान है कि शहर में करीब 20 हजार परिवार कुत्ता पाल रहे हैं। ऐसे में पंजीकरण की यह संख्या 10 फीसदी तक भी नहीं पहुंची। नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह का कहना है कि 31 मार्च तक अपने पालतू कुत्ते का पंजीकरण न कराने वाले लोगों पर नगर निगम ने जुर्माना लगाने का निर्णय लिया था, लेकिन बाद में लोगों को एक माह की मोहलत और दे दी गई थी। एक मई से अब नए पंजीकरण पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया है। उनका कहना है कि जून में यह रकम बढ़कर 600 रुपये और इसके बाद हर माह 100 रुपये बढ़ती चली जाएगी। उनका कहना है कि जो लोग कुत्तों का पंजीकरण नहीं कराएंगे, सूचना मिलने पर उनके कुत्तों को नगर निगम जब्त कर लेगा। इसके बाद 5 हजार रुपये का जुर्माना जमा कराने पर ही कुत्ता लौटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन कार्ड भी दिखाना होगा
डॉ. अनुज सिंह का कहना है कि कुत्ते का पंजीकरण कराते वक्त लोगों को उनके वैक्सीनेशन का कार्ड भी नगर निगम के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इस कार्ड से पता चल जाएगा कि कुत्ते को रैबीज का इंजेक्शन लगवाया गया है या नहीं। उनका कहना है कि इससे न केवल कुत्ता पालने वाले सुरक्षित हो जाएंगे, बल्कि उनके आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी खतरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें