फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच छात्र समेत 49 संक्रमित, एक अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच छात्र समेत 49 संक्रमित, एक अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

गाजियाबाद। 4102 लोगों की जांच में 5 छात्रों समेत 49 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 8 बुजुर्ग भी शामिल है। संक्रमित एक छात्र को घबराहट होने पर संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 22 लोग होम आइसोलेशन में इलाज से हुए स्वस्थ हुए। दो महीने बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 273 हो गई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि विजय नगर में रहने वाले 17 वर्षीय छात्र की कोरोना रिपोर्ट रविवार को शाम आई थी, रिपोर्ट पॉजिटिव होने से वह घबरा गया। इस कारण से संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. राकेश ने बताया कि छात्र की जांच की गई थी। छात्र को हल्का बुखार है। रिपोर्ट पॉजिटिव होने से वह डर गया था, इस कारण से परिजनों के कहने पर देर रात उसे संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसमें कोई गंभीर लक्षण नहीं है, ऑक्सीजन स्तर 96 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन में मिले 144 मरीज
18 अप्रैल को जिले में 129 सक्रिय मरीज थे। सात दिन बाद 25 अप्रैल को सक्रिय मरीजों की संख्या 273 हो गई है। 11 अप्रैल को सिर्फ 29 सक्रिय मरीज थे। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि बेहतर कांटेक्ट ट्रेसिंग से संपर्क आने वाले का संक्रमण से बचाव हो रहा है। पांच अप्रैल से संक्रमितों की संख्या बढ़नी शुरू हुई है। अगर देखा जाए तो यह पीक है और संक्रमितों की संख्या सिर्फ 273 है, जबकि जनवरी महीने में एक दिन में 2100 से अधिक संक्रमित मिले थे। इस बार संक्रमितों की संख्या बढ़ने की संभावना कम है, लेकिन अभी सावधानी बरतना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें