फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात छात्र समेत 46 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सात छात्र समेत 46 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 4169 लोगाें की जांच में सात छात्र समेत 46 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद 28 मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए स्वस्थ हुए। संक्रमितों में 12 साल तक के 4, 13 से 20 साल के 4, 21 से 40 साल के 20, 41 से 60 साल के 12 व इससे अधिक आयु के 6 लोग हैं। संक्रमण की चपेट में आए स्कूलों की संख्या 42 हो गई है। इनमें से 24 स्कूल और कॉलेज गाजियाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों के हैं, जबकि 18 स्कूल, कॉलेज नोएडा और दिल्ली के हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 207 हो गई है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अप्रैल महीने की संक्रमण दर बढ़कर 0.49 फीसदी और 24 घंटे की संक्र मण दर 1.10 फीसदी हो गई है। मार्च महीने में संक्रमण दर 0.14 फीसदी थी। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अप्रैल महीने के 23 दिन में 71915 लोगाें की जांच की जा चुकी है, इनमें 355 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। 145 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है। सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने कहा कि जिले में 266 बेड कोरोना मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित किए गए हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों द्वारा ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी कराया जा चुका है, जिससे कि जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन की कमी न हो। सीएमओ का कहना है कि संक्रमण का फैलाव हो रहा है। अभी तक मिले किसी मरीज को कोरोना अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें