फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं तीन हैं तो कहीं एक भी नहीं फिजिशियन, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं तीन हैं तो कहीं एक भी नहीं फिजिशियन, मरीज परेशान
विज्ञापन

गाजियाबाद। संयुक्त अस्पताल में चिकित्सकों की कमी होने से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। स्थिति यह है कि यहां एक भी फिजिशियन और त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं है, जबकि जिला एममएजी अस्पताल में तीन फिजिशियन और दो त्वचा रोग विशेषज्ञ कार्यरत हैं। ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल में चिकित्सकों के 43 पद रिक्त हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 15 पर ही चिकित्सकों की तैनाती है। अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से 1200 मरीज इलाज के लिए आते हैं।
हर महीने 11 से 20 तारीख के बीच होती है परेशानी
अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी हर महीने में 11 से 20 तारीख के बीच होती है। इस दौरान अस्पताल से चिकित्सकों की वीआईपी ड्यूटी लगती है। अगर मुख्यमंत्री दिल्ली में 24 घंटे रुक जाते हैं तो इस दौरान तीन टीम वीआईपी ड्यूटी में दिल्ली जाती हैं और वापस आने के बाद टीम विश्राम करती हैं। इससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

12 साल से खाली पदों पर नहीं हुई नियुक्ति
वर्ष 2010 से अस्पताल का संचालन शुरू हुआ था। उस समय 18 चिकित्सकों की नियुक्ति हुई थी। इसके बाद से स्थिति यह है कि कभी चिकित्सकों के रिक्त पद भरे नहीं गए। जो सेवानिवृत्ति हो गए या ट्रांसफर हो गए, उनकी जगह भी दूसरी नियुक्ति नहीं हुई।
शासन को लिखा गया है पत्र
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद चंद्र पांडेय का कहना है कि चिकित्सकों की कमी के बारे में शासन को अवगत कराया जा चुका है। इमरजेंसी में सीएमओ स्तर से दो चिकित्सक संबद्घ किए गए हैं। जो चिकित्सक कार्यरत हैं उनसे बेहतर काम लेने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

नियुक्त किए गए हैं चिकित्सक
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि सबसे ज्यादा कमी ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) की थी। पीएचसी से दो चिकित्सकों को संबद्घ किया गया है। अगर जरूरत पड़ेगी तो और चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी।
चिकित्सकों के कुल पद अस्पताल में - 32
कार्यरत - 14
ट्रॉमा सेंटर - 11
कार्यरत - एक
इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की है कमी
हृदय रोग विशेषज्ञ - एक भी नहीं
चेस्ट फिजिशियन - एक भी नहीं
फिजिशियन - एक भी नहीं
अस्थि रोग विशेषज्ञ - एक
नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ - लंबे समय से अवकाश पर
ईएमओ - कार्यरत एक, रिक्त छह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें