फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल कॉरिडोर में दौड़ेंगी 30 ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
रैपिड रेल कॉरिडोर में दौड़ेंगी 30 ट्रेनें
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तक प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोर में 30 ट्रेनें दौड़ेंगी। सभी रेल सेट का गुजरात के सावली स्थित प्लांट में निर्माण कार्य तेजी से जारी है। साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता वाले खंड में शुरुआत में 13 ट्रेनों का संचालन होगा। मार्च 2023 में शुरू होने वाले पहले खंड के लिए दुहाई डिपो में एक साथ 13 ट्रेनों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी। दूसरी ओर मेरठ के मोदीपुरम में बन रहे डिपो में 17 ट्रेनों को खड़ा करने के लिए यार्ड का निर्माण तेज गति से जारी है।
दुहाई डिपो में रैपिड रेल आने से पहले एक किमी लंबे ट्रायल रनिंग ट्रैक का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। रनिंग ट्रैक के अलावा यार्ड में 12 अन्य ट्रैक का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रनिंग ट्रैक पर 880 ग्रेड की उच्च क्षमता की पटरियाें को बिछाया जा रहा है। डिपो में स्टैंडर्ड गेज की तीन निरीक्षण और दो वर्कशॉप लाइन होंगी। दुहाई डिपो में रैपिड रेल का मुख्य कंट्रोल और बैकअप ऑपरेशनल सेंटर होगा। कॉरिडोर की सभी गतिविधियों की निगरानी डिपो से होगी। डिपो में एनसीआरटीसी के मुख्य प्रशासनिक भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। रैपिड रेल के रखरखाव और तकनीकी दिक्कतों के समाधान के लिए इंजीनियरिंग ट्रेन यूनिट पर भी काम जारी है।
विज्ञापन

हर पांच से 10 मिनट में मिलेगी ट्रेन
गुजरात के सावली स्थित प्लांट में छह कोच की पहली रैपिड रेल सेट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पहला रेल सेट के दुहाई प्लांट में मई के आखिर तक पहुुंचने की संभावना है। रैपिड रेल की गति अधिकतम 180 किमी और न्यूनतम 100 किमी प्रति घंटा है। प्राथमिकता खंड में साहिबाबाद, मेरठ रोड तिराहा, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो को मिलाकर कुल पांच स्टेशन होंगे। गाजियाबाद में ही मुरादनगर, मोदीनगर उत्तर और दक्षिण स्टेशन होंगे। वहीं, मेरठ में रैपिड स्टेशनों की संख्या 13 है। पूरे कॉरिडोर में 30 ट्रेनों के दौड़ने से यात्रियों को मेट्रो की तरह हर पांच से 10 मिनट के अंदर रेल उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

पहले खंड में निर्माण संबंधी 90 फीसदी काम पूरा
रैपिड रेल के पहले खंड में निर्माण संबंधी 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जुलाई से प्रस्तावित ट्रायल रल की तैयारी के लिए एनसीआरटीसी के इंजीनियर और कर्मचारियों की टीम 24 घंटे काम में जुटी हुई है। मार्च 2023 में पहले खंड की शुरुआत के बाद दुहाई से मेरठ दक्षिण तक 20 किमी लंबे कॉरिडोर पर अक्तूबर 2023 में ट्रेन का संचालन शुरू होगा। इसके बाद साहिबाबाद से दिल्ली और आखिर में मेरठ दक्षिण से मेरठ के मोदीपुरम का सेक्शन शुरू होगा। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स का कहना है कि दुहाई डिपो में रनिंग के अलावा बाकी ट्रैक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें