फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुमाली रोटी की जगह तंदूरी परोसने पर होटल संचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुमाली रोटी की जगह तंदूरी परोसने पर होटल संचालक को पीटा
विज्ञापन

मुरादनगर। रुमाली रोटी की जगह तंदूरी देने से नाराज कार सवार छह युवकों ने होटल संचालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जब युवकों को थाने ले आई तो नशे में धुत युवकों ने पुलिस कर्मियों से भी मारपीट की। इसमें तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। आरोपी युवकों में से चार को हिरासत में ले लिया गया है जबकि दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

दुहाई निवासी गुड्डू कुमार मुरादनगर रेलवे रोड पर वीर जी मलाई चाप रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं। शनिवार रात करीब 10:00 बजे के करीब कार सवार छह युवक होटल पर पहुंचे और खाना खाने लगे। बताया जा रहा है कि युवकों ने रुमाली रोटी लाने का ऑर्डर दिया लेकिन वेटर तंदूरी रोटी लेकर आ गया। इस बात से नाराज युवकों ने होटल संचालक व वेटर के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने होटल संचालक गुड्डू को इतना पीटा की वह बेहोश हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों ने थाना परिसर में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की है। मारपीट में सिपाही अंकित कुमार, बिजेंद्र व दीवान रविंद्र घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें