फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में महिला यात्री से बदमाशों ने कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रेन में बदमाश ने महिला से कुंडल लूटे
विज्ञापन

गाजियाबाद। ट्रेनों में लूट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। दिल्ली से गाजियाबाद आ रही एक महिला से चलती ट्रेन में एक बदमाश ने कुंडल लूट लिए। कुंडल लूटने के बाद वह चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने गाजियाबाद जीआरपी थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कपूरपुर, धौलाना निवासी गीता के मुताबिक बीते बुधवार को वह ईएमयू ट्रेन से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से गाजियाबाद लौट रही थीं। ईएमयू ट्रेन यमुना नदी पार कर रही थी। इसी दौरान एक बदमाश ट्रेन में चढ़ा और दोनों कानों में पहने कुंडल पर झपट्टा मारा और दोनों कुंडल लूट लिए। उनके कान लहूलुहान हो गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बदमाश चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उनके कुंडल की कीमत करीब 50 हजार रुपये थी। जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदमावत एक्सप्रेस से दंपति का बैग, ज्वेलरी चोरी
गाजियाबाद। पदमावत एक्सप्रेस में प्रतापगढ़ से सवार हुए दंपति का चोरों ने बैग और ज्वेलरी चुरा ली। गाजियाबाद जीआरपी ने 21 दिन बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। नांगलोई दिल्ली निवासी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 23 फरवरी को वह पत्नी के साथ प्रतापगढ़ से दिल्ली लौट रहे थे। कोच नंबर एस-2 में उनकी सीट पर उनकी पत्नी का पर्स रखा था। इसमें ज्वेलरी, नकदी और दो मोबाइल थे। गाजियाबाद आकर उन्होंने देखा तो पर्स चोरी हो गया था। उन्होंने सहयात्री के नंबर से अपने फोन पर कॉल किया तो तब तक फोन ऑन था। इसके बाद वह बंद हो गया। सीमा विवाद में फंसा यह मामला 21 दिन बाद दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें