फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घी, पनीर हल्दी सहित 11 खाद्य उत्पादों के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
घी, पनीर हल्दी सहित 11 खाद्य उत्पादों के लिए सैंपल
विज्ञापन

गाजियाबाद। होली पर्व के तहत बाजारों में खाद्य उत्पादों की जांच तेज हो गई है। शनिवार को अधिकारियों ने घी, पनीर, हल्दी सहित 11 खाद्य उत्पादों के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार तक विशेषज्ञों की टीम को सैंपल लेकर मौके पर ही जांच कराने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

जिला अभिहीत अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि मोहननगर में विभाग ने अभियान के तहत उत्पादों के नमूने एकत्रित किए हैं। मोहनगर स्थित मैक्स हाइपर से पनीर, मिर्च पाउडर, हल्दी की गांठ, प्याज और सौंफ के नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा उड़ान गाजियाबाद से छह सैंपल लिए गए हैं। इनमें घी, हल्दी पाउडर, वनस्पति घी, जीरा और सरसों का तेल का नमूना लेकर राजकीय प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया गया है। त्योहार पर बिकने वाली मिठाईयों की जांच के लिए विभाग ने विशेषज्ञ स्टाफ को लगाया है। विभाग में 14 अधिकारी जांच विशेषज्ञ हैं। इनकी चार टीमें बनाकर मौके पर जांच के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें