फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने बाद कोरोना अटैक, एक दिन में मिले 54 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने बाद कोरोना अटैक, एक दिन में मिले 54 मरीज
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में करीब दो महीने बाद कोरोना अटैक हुआ है। पिछले 24 घंटों में 54 संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अब जनपद में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या भी 200 पार पहुंच चुकी है।
शासन से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जनपद में कोरोना के 54 नए मामले सामने आए हैं। 17 संक्रमितों को इलाज के बाद होम आइसोलेशन और अस्पतालों से छुट्टी दी गई। अब तक जिले में 26817 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं जबकि 102 मौत जिले में हो चुकी हैं। फिलहाल 210 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में चल रहा है। जनवरी के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक साथ कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के खतरे को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया है। लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की लगातार अपील की जा रही है। मार्च में ही पिछले दिनों कमला नेहरूनगर स्थित सीपीडब्लूडी में कोरोना के 30 मामले एक साथ आए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने बिल्डिंग को सील भी कर दिया था और संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी की शुरुआत तक मिले थे एक साथ इतने मरीज :
जनवरी की शुरुआत तक जिले में 50 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले थे। इससे पहले दिसंबर 2020 में 50 से अधिक मरीज एक साथ मिले थे। 15 दिसंबर को 75, 22 दिसंबर को 70 और 28 दिसंबर को 68 संक्रमितों की पुष्टि की गई थी। इसके बाद चार जनवरी को कोरोना संक्रमण के 52 मामले सामने आए थे। फरवरी आने तक यह संख्या एक या दो संक्रमितों तक पहुंच गई थी।
क्या करें :
. बाहर निकलने पर मास्क का अवश्य प्रयोग करें
. हाथों को लगातार धोते रहें या सैनिटाइज करें
. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ध्यान से करें
. भीड़ वाले क्षेत्रों में लोगों के अधिक देर तक संपर्क में रहने से बचें
. सार्वजनिक परिवहन के दौरान सावधानी बरतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें