फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट का जज बनकर जमाई धौंस, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट का जज बनकर जमाई धौंस, चार पर केस दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का जज बनकर होटल का नक्शा पास कराने के लिए जीडीए के अधिकारियों से सिफारिश लगाकर दबाव बनाने का मामला सामने आया है। नक्शा पास कराने के लिए पोर्टल पर दो बार आवेदन को अस्वीकृत करने के बाद जालसाजों ने जीडीए उपाध्यक्ष व जिलाधिकारी राकेश सिंह को फोन कर सिफारिश लगाई। इनके अलावा जीडीए के अन्य अधिकारियों को भी फोन किया गया। बैठक में चर्चा के दौरान इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ तो जिलाधिकारी के आदेश पर नगर नियोजक राजीव रत्न शाह ने सिहानी गेट थाने में आर्किटेक्ट गौरव सिंघला, सन्नी कुमार, सपना और मनोज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजनगर एक्सटेंशन में एक होटल के नक्शे को पास कराने के लिए कुछ दिन पहले आर्किटेक्ट सनी व गौरव सिंघला ने उत्तर प्रदेश ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान एप्रूवल सिस्टम पोर्टल पर आवेदन किया था। नक्शे में कुछ खामियों के कारण उसे अस्वीकृत किया गया था। इसके बाद एक महिला नगर नियोजक से नक्शा पास कराने के लिए आई लेकिन उन्होंने उसे ठीक कराने के लिए कहा। कुछ दिन बाद नगर नियोजक पर फोन कॉल आई। कॉलर ने खुद को हाईकोर्ट का जज बताकर नक्शा पास कराने की सिफारिश लगाई। वहीं जीडीए अपर सचिव सीपी त्रिपाठी को भी फोन कर सिफारिश की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को फोन कर खुद को सुप्रीम कोर्ट का जज बताया
जालसाजों ने सोमवार को जीडीए उपाध्यक्ष व जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के पास फोन कर खुद को सुप्रीम कोर्ट का जज बताकर होटल का नक्शा पास कराने के लिए सिफारिश की। जीडीए में बैठक के दौरान नक्शा पास कराने के संबंध में पूछताछ के दौरान मामला का खुलासा हुआ, जिसमें जिलाधिकारी और नगर नियोजक के पास किए गए फोन कॉल एक ही नंबर से किए गए थे।
आरोपी मनोज कुमार को देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान जानकारी हुई कि आरोपी मनोज कुमार को देहरादून पुलिस ने आठ जुलाई को गिरफ्तार किया है। मनोज ने इसी तरह से जज बनकर वहां भी नक्शा पास कराने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच के लिए देहरादून पुलिस से संपर्क किया जाएगा। साथ ही अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें