फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ की धोखाधड़ी में बिल्डर पर एक और केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
200 करोड़ की धोखाधड़ी में बिल्डर पर एक और केस दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नंदग्राम थाने में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। यह 102वीं एफआईआर है जिसे भाटिया मोड़ दौलतपुरा निवासी राकेश शर्मा ने दर्ज कराई है। राकेश ने बिल्डर पर धोखाधड़ी करके फ्लैट की बुकिंग करने और एक फ्लैट को दो लोगों को बेचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राकेश शर्मा का कहना है कि उन्होंने रेड एप्पल ग्रुप में एक फ्लैट बुक किया था जिसकी कीमत साढ़े 15 लाख रुपये थी। इसके लिए उन्होंने बिल्डर को 2.32 लाख रुपये भी दे दिए। बिल्डर ने 30 महीने में फ्लैट पर कब्जा देने का वादा किया था लेकिन बिल्डर ने न फ्लैट दिया और न ही रुपये लौटाए। आरोप है कि बिल्डर नमन जैन और अक्षय जैन ने 12 कंपनियां खोल रखी हैं जिसमें फ्लैट बनाने के नाम पर लोगों को फंसाकर मोटी रकम ऐंठ रहे हैं। मामले में राकेश शर्मा ने नमन जैन, अनुशा जैन, अक्षय जैन, विरेंद्र जैन, प्रवीन मित्तल, निखिल जैन, राजकुमार जैन, मुकेश गोस्वामी, इंदू जैन, रिषभ जैन, प्रतीक जैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नंदग्राम थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है। सभी आरोपियों पर एक और गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें