फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर राजकुमार समेत 11 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर राजकुमार समेत 11 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नंदग्राम थाने में चार और एफआईआर दर्ज हुई है। बिल्डर ने मेरठ के रोहटा निवासी प्रवीन त्यागी, दीपिका त्यागी, शुभम त्यागी और कल्याण नगर मेरठ निवासी सरला त्यागी से 73 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। बिल्डर ने मंजू होम्स प्रोजेक्ट में चारों के फ्लैट बुक करके एडवांस रकम ले ली। इसके बाद फर्जीवाड़ा करके बैंक से भी लोन करा लिया। जानकारी होने पर चारों ने बिल्डर राजकुमार जैन समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब तक 90 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

प्रवीन त्यागी का कहना है कि मंजू जे होम्स प्रोजेक्ट में 2013 में उन्होंने अपने, पत्नी और बेटे के नाम से तीन फ्लैट बुक किए। इसके लिए बिल्डर ने समय-समय पर तीनों फ्लैट के 45 लाख रुपये एडवांस ले लिए। उनका कहना है कि बिल्डर को 30 महीने में फ्लैट पर कब्जा देना था लेकिन फ्लैट नहीं मिले। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि बिल्डर ने धोखाधड़ी करके भरोसे में लेकर उनका फ्लैट बुक किया है। इसी तरह मेरठ कल्याण नगर की सरला त्यागी से 28.12 लाख रुपये ऐंठ लिए। नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसआईटी जांच में जुटी है। हाल में दर्ज हुई एफआईआर की जानकारी टीम को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें