फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडी के नाम पर लिए एक करोड़ के चेक पत्नी के खाते में डलवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
एफडी के नाम पर लिए एक करोड़ के चेक पत्नी के खाते में डलवाए
विज्ञापन

गाजियाबाद। एफडी और बीमा कराने के नाम पर पीएनबी मेट लाइफ बीमा कंपनी के कर्मचारी द्वारा एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कंपनी के कर्मचारी मनोज भारद्वाज ने बैंक ग्राहकों से एक करोड़ रुपये के चेक लेकर अपनी पत्नी के खाते में डाल लिए और लोगों को फर्जी एफडी की रसीद दे दी। साथ ही कई ग्राहकों से एफडी व बीमा न होने की बात कह रुपये बाद में देने का वादा कर लाखों रुपये हड़प लिए। लोगों ने बैंक प्रबंधक से शिकायत की तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। सोमवार को लोगों ने पुलिस से शिकायत की।
किराना मंडी निवासी सुनील बंसल ने बताया कि उन्होंने दिसंबर माह में बैंक में कार्यरत मनोज भारद्वाज के जरिये 41 लाख रुपये की एफडी कराई थी। इसमें से 31 लाख रुपये की उन्होंने अपने नाम से और 10 लाख रुपये की पत्नी के नाम से एफडी कराई थी। इसके लिए उन्हंोंने मनोज को चेक दिए। मनोज ने उन्हें एफडी की रसीद भी दी। पिछले हफ्ते वह बैंक एफडी के बारे में जानकारी करने गए तो पता चला मनोज ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। बैंक ट्रांजेक्शन में देखने पर पता चला कि मनोज ने यह रुपये अपने पत्नी के खाते में ट्रांसफर करा लिए हैं। उधर, राकेश मार्ग निवासी राहुल ने बताया कि उनका आंबेडकर रोड की पीएनबी शाखा में खाता है। बैंक में मौजूद मनोज भारद्वाज ने उनसे बीमा कराने के नाम पर छह लाख रुपये ले लिए और बीमा नहीं कराया। कुछ दिन बाद जब उससे इस बारे में जानकारी की तो उसने कहा कि वह रुपये खर्च हो गए हैं। कुछ दिन बाद वह लौटा देगा। इसके बदले में उसने उन्हें एक चेक भी दे दिया। बाद में उसने तीन लाख और एक लाख रुपये और ले लिए।
विज्ञापन

भीमसेन ने बताया कि उनका पीएनबी में खाता है। मनोज ने उसने से एफडी कराने के नाम पर दो लाख रुपये का चेक लिया। इसके बदले में उसने उन्हें एफडी की रसीद दी। हाल ही में वह बैंक गए तो पता चला कि मनोज ने उस चेक के जरिये दो लाख की रकम अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर करा लिए।
ग्राहकों ने बैंक में किया हंगामा
जिन लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई उन्होंने बैंक प्रबंधक से इसकी शिकायत की तो बैंक प्रबंधक ने इस संबंध में जानकारी होने से इनकार कर दिया। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। फिलहाल मनोज भारद्वाज फरार है।
2016 से बैंक में कार्यरत है मनोज
पुलिस ने बताया कि विजयनगर के सेक्टर 12 प्रताप विहार निवासी मनोज कुमार 2016 से बैंक में काम रहा है। वह पीएनबी मेट लाइफ की ओर से कार्य कर रहा है। मनोज का कुछ दिन पहले प्रमोशन हुआ था तो वह टेरेटी मैनेजर बना था।
नगर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार खारी ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है। टीम जांच कर रही है। हालांकि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आपसी लेनदेन का मामला है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। - राजीव बंसल, सर्किल हेड, पीएनबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें