डासना देवी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। महंत ने बताया कि नौ जून की दोपहर करीब एक बजे फोन किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन किया जान से मारने के लिए कहने लगा। उन्होंने इस मामले में पुलिस को नंबर देकर मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन करने पर डासना देवी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। महंत ने मामले में पुलिस को नंबर देकर मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती का कहना है कि उन्हें नौ जून की दोपहर करीब एक बजे फोन किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन किया जान से मारने के लिए कहने लगा। ऐसे ही मेसेज उनके फोन पर भेजे। आरोप है कि इसी तरह की धमकी उन्हें लगातार दी जा रही है। मसूरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नंबर को सर्विसलांस टीम के जरिये ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।