फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने 15 दिन में 10 लोगों पर किया हमला, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरों ने 15 दिन में 10 लोगों पर किया हमला, छह घायल
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएच-7 सोसायटी में बंदरों द्वारा पिछले 15 दिन में 10 लोगों को काटने व हमला करने की घटनाएं सामने आईं हैं। आए दिन बंदर महिलाओं और बच्चों को खाने-पीने की चीजों के साथ निशाना बना रहे हैं। रेजीडेंट्स निगम और वन विभाग दोनों विभागों में बंदरों को पकड़ने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
सोसायटी के अध्यक्ष रोहित चौधरी ने बताया कि करीब सात महीने पहले बंदरों को सोसायटी में आना शुरू हुआ। शुरूआत में दो-चार बंदर दिखाई देते थे, जिन्हें स्थानीय लोग खाने की चीजें दे दिया करते थे। कुछ ही दिनों में बंदरों की संख्या में भारी इजाफा हो गया। खाने के लिए ये आए दिन बच्चों और महिलाओं को निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन

सोसायटी के महासचिव सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि कभी भी दो से चार बंदर मिलकर हमला कर देते हैं। पार्कों में आराम फरमाते हैं। स्वीमिंग पूल में नहाते हैं। घर से निकलते वक्त लोगों में डर बना रहता है। ऐसे में वन विभाग और नगर निगम दोनों से गुहार लगाई गई, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे के अधिकार में होने की बात कहते हुए कोई भी कदम उठाने से इनकार कर दिया।
गत दिनों हुई घटनाएं
मई के अंतिम सप्ताह में 70 वर्षीय महिला अरूण प्रभा पर घर के बाहर सड़क पर चलते समय बंदरों ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा ।
दो जून को सोसायटी में एक महीने पहले ही आए फिरोज के 12 वर्षीय बेटे पर बंदरों ने हमला कर दिया। समय रहते लोगों के शोर मचाने से बंदर भाग गए। उसके शरीर पर खरोंच के निशान आ गए।
विज्ञापन

छह जून को टावर-दो में रहने वाले तरूण पर बंदरों ने उस समय हमला कर दिया जब वे अपने घर के लिए खाने की चीजें लेकर आ रहे थे। बंदरों ने झपट्टा मारते हुए सारा सामना बिखेर दिया। विरोध करने पर एक बंदर ने उनके हाथ पर पंजा मार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें