फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी की बरामदगी के मामले में मधुबन बापूधाम थाना व चौकी प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता किशोरी की बरामदगी के मामले में मधुबन बापूधाम थाना व चौकी प्रभारी निलंबित
विज्ञापन

गाजियाबाद। आईजी प्रवीण कुमार ने सोमवार को मधुबन बापूधाम प्रभारी सुनील कुमार और सेक्टर-23 प्रभारी रंजीत कुमार को निलंबित कर दिया। संजयनगर सेक्टर-23 निवासी धर्मेंद्र कुमार की बेटी की बरामदगी न होने और कार्रवाई न होने से परेशान होकर सोमवार को डीएम के दफ्तर में आत्मदाह के प्रयास के मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

संजयनगर सेक्टर-23 निवासी धर्मेंद्र कुमार की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी 18 अप्रैल से लापता हैं। आरोप है कि स्कूल से वापस घर जाते समय उनकी बेटी को रहीसपुर निवासी एक विशेष समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। मामले में 20 अप्रैल को मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। 20 दिन बाद भी किशोरी की बरामदगी ना होने पर पिता ने पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया। इस संबंध में धर्मेंद्र ने कई बार पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई ना होने पर धर्मेंद्र कुमार ने सोशल मीडिया पर आत्मदाह करने की चेतावनी दे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें