फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात में पहुंचा गुलाटीबाज मनचला

विज्ञापन
विज्ञापन
हवालात में पहुंचा गुलाटीबाज मनचला
विज्ञापन

गाजियाबाद। छात्राओं के सामने बंदर की तरह गुलाटी मारने का स्टंट दिखाने वाले मनचले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया। दयानंद नगर स्थित सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने करतब दिखाते हुए उसका 16 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ था। इसी से पुलिस ने उसकी पहचान दुष्यंत कुमार (20) के रूप में की।
पुलिस ने बताया कि दुष्यंत मूल रूप से बुलंदशहर के डिबाई का है। फिलहाल गौतमबुद्धनगर के गांव बादलपुर में रह रहा है। वायरल वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि वह छुट्टी के समय गर्ल्स कॉॅलेज के पास पहुंच जाता है। छात्राओं को देखते ही उनके सामने गुलाटी मारने लगता है। उसका दोस्त इसका वीडियो तैयार करता है। दोस्त ने ही वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। इसके बाद पवन नाम के युवक ने वीडियो ट्वीट कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने पुलिस को बताया कि वह अचानक से सामने आता और हवा में उछलकर गोल घूम जाता। इससे वह सकते में आ जातीं। साइकिल और बाइक पर जा रहे लोग रुक जाते थे। इससे हादसे का खतरा बन जाता था। सिहानी गेट थाना के प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि दुष्यंत की गिरफ्तारी शांति भंग की धारा में की गई है। उसे चेतावनी दी गई है कि अगर फिर से ऐसी हरकत की तो उसके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वह दसवीं पास है और स्टंट दिखाने के लिए ही बादलपुर से यहां आता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें