फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के पैन और आधार कार्ड से जीएसटी नंबर जनरेट कर 150 करोड़ का लेन-देन

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे के पैन और आधार कार्ड से जीएसटी नंबर जनरेट कर 150 करोड़ का लेन-देन
विज्ञापन

गाजियाबाद। दूसरे के आधार और पैन कार्ड हासिल कर फर्जी कंपनियां खोलकर करीब 150 करोड़ का लेन-देन करने का मामला सामने आया है। आईटीआर जमा करने पर सीए द्वारा बताए जाने पर मामले की जानकारी हुई। जीएसटी विभाग में शिकायत करने के बाद इन कंपनियों को बंद कर दिया गया है। मामले में मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
सीमेंट और कॉपर का किया विक्रय
संजय नगर सेक्टर-23 निवासी अमित कुमार गर्ग एक गुटखा बनाने वाली कंपनी में कार्यरत हैं। मार्च 2021 को उनके फोन पर मेसेज आया, जिसके बाद सीए से संपर्क करने पर उन्हें पता चला कि उनके नाम पर विवहान ट्रेडर्स नाम से फर्जी फर्म खोलकर कॉपर, सीमेंट आदि उत्पादों का विक्रय कर करीब 20 करोड़ 46 हजार का ट्रांजेक्शन किया गया।
विज्ञापन

आईटीआर फाइल करने के दौरान मिली जानकारी
जागृति विहार निवासी मोनिका सिरोही पिछले पांच साल से गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत हैं। 2020-21 का आईटीआर फाइल करने के दौरान उनके चार्टर्ड अकांउटेंट ने बताया कि उनके पैन कार्ड से जीएसटी नंबर जनरेट कर मयूर बिहार में कृष्णा प्लाजा नाम की फर्म खोली गई। इस फर्जी कंपनी से 41 करोड़ 20 लाख का ट्रांजेक्शन किया गया।
विज्ञापन

इनके अलावा संजय नगर निवासी योगेश सिंघल के पैन कार्ड और आधार से फर्जी कंपनी बनाकर 63 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया गया। आईटीआर फाइल करने के दौरान मामले की जानकारी हुई। जागृति विहार निवासी दिनेश मौर्या के डॉक्यूमेंट पर फर्जी कंपनी बनाकर 30 करोड़ का लेन-देन किया गया।
मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें