फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर भाटी गैंग के शार्प शूटर समेत 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदर भाटी गैंग के शार्प शूटर समेत 4 गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी और बलराज भाटी के शार्प शूटर और उन्हें हथियार उपलब्ध कराने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सुंदर भाटी गैंग का शूटर अवैध हथियारों का सौदा करने नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन पर आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 पिस्टल, 2 तमंचे समेत 79 कारतूस और 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी गौतमबुद्धनगर निवासी नागेश उर्फ नागेंद्र उर्फ बिल्लौर, मेरठ निवासी आकाश, गांव निस्तौली टीला मोड़ निवासी राहुल कुमार और नितेश डागर हैं। नागेश के खिलाफ लूट, हत्या और डकैती के 16 मामले हरियाणा व यूपी के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। जबकि आकाश, राहुल और नितेश हथियारों की तस्करी करते हैं। राहुल और आकाश के खिलाफ पूर्व में भी केस दर्ज हैं। यह दोनों जेल भी जा चुके हैं। एसपी सिटी ने बताया कि हथियार तस्करों का सरगना मेरठ निवासी रहीस उर्फ मुल्ला और उसका साथी परीक्षतगढ़ मेरठ निवासी विनोद मुखिया अभी फरार है। अंदेशा है कि रहीस उर्फ मुल्ला पुलिस से बचने के लिए दुबई भाग चुका है। पुलिस के अनुसार विनोद और नागेश पूर्व में अलीगढ़ जेल जा चुके हैं। जहां दोनों की मुलाकात हुई। जेल से बाहर आने के बाद दोनों संपर्क में रहे।
विज्ञापन

नागेश की पिस्टल ठीक कराने के लिए आया था आकाश
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ में शूटर नागेश ने बताया कि उसने 30 एमएम की अपनी अवैध पिस्टल को ठीक कराने के लिए विनोद मुखिया से कहा था। विनोद ने यह काम आकाश को दिया। आकाश उस पिस्टल को ठीक कराने के लिए गाजियाबाद में राकेश मार्ग स्थित तरनजीत गन हाउस पर आया था, लेकिन पिस्टल ठीक नहीं हो सकी। इसके बाद विनोद ने आकाश से कहा कि वह इस पिस्टल को गन हाउस से लेकर नागेश के साथी राहुल और नितेश को दे दे। जिसका लेन देन करने के लिए आकाश, नागेश, राहुल और नितेश गाजियाबाद आए थे।
तस्करी के मामले में आकाश जा चुका है जेल
पूछताछ में आकाश ने बताया कि वह रहीस मुल्ला से अवैध हथियार लेकर आगे सप्लाई करता था। बरामद हथियार भी उसने रहीस से ही लिए थे। रहीस उर्फ मुल्ला अवैध हथियार तस्करी करने वाले गैंग का सरगना है। पूछताछ में सामने आया कि आकाश एक नेटवर्क कंपनी की अंडरग्रांउड केबल डालने का काम करता है। जबकि हथियार तस्करी के मामले में एसटीएफ की टीम 2018 में आकाश को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

गन हाउस पर कार्रवाई के लिए लिखेंगे पत्र
एसपी सिटी ने बताया कि लाइसेंसधारी गन हाउस पर अवैध हथियारों की रिपेयर किए जाने का मामले में गन हाउस संचालक भी संदिग्ध है। इस संबंध में पुलिस जिलाधिकारी से शिकायत कर तरनजीत गन हाउस पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखेंगे। जांच में गन हाउस मालिक या कर्मचारी की मिलीभगत सामने आई तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें