फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी: लोन लेकर नहीं चुकाया, बैंक अधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी: लोन लेकर नहीं चुकाया, बैंक अधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। रेड एप्पल हाउसिंग प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदने के लिए 44 लाख रुपये समेत तीन बार बैंक से लोन लेकर उसे नहीं चुकाने के मामले में एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसबीआई के अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि महिला ने अधिकारियों के सांठगांठ करके लोन ले लिया है।
विज्ञापन

बैंक अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि किरण जैन ने बैंक से पहले अगस्त 2011 में रामपुरी में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 20 लाख रुपये का लोन लिया। इसके बाद सितंबर 2013 में जनरेटर खरीदने के लिए 5 लाख रुपये का लोन लिया। साथ ही दिसंबर 2013 में रेड एप्पल सोसायटी में दो फ्लैट खरीदने के नाम पर 44 लाख 50 हजार रुपये का लोन लिया। लंबे समय तक महिला ने लोन नहीं चुकाया तो मामले की जांच की गई, जिसमें महिला की ओर से प्रॉपर्टी पर मालिकाना हक होने की जानकारी नहीं मिली। जांच में सामने आया कि अधिकारियों ने भी अपना काम सही तरीके से नहीं किया। ऐसा करके महिला ने बैंक के साथ करीब सवा 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। नगर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार खारी ने बताया मामले में बैंक अधिकारी की ओर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें