फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: 25 लाख की लूट के बाद भी चेक पोस्ट खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही: 25 लाख की लूट के बाद भी चेक पोस्ट खाली
विज्ञापन

गाजियाबाद। गोविंदपुरम बी-ब्लॉक में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 25 लाख की लूट लिए, इसके बाद भी पुलिस लापरवाह नजर आ रही है, घटनास्थल के आसपास चेक पोस्ट खाली पड़े हैं, वहां न तो चेकिंग हो रही है न ही गश्त। पुलिस पहले तो फोर्स चुनावी ड्यूटी में व्यस्त होने का बहाने बना रही थी लेकिन अब फोर्स लौटने के बाद भी वारदात नहीं रुक रही हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
घटना के बाद अमर उजाला की टीम ने वारदात स्थल के आसपास का हाल देखा। जहां बुधवार दोपहर करीब 1 बजे घटनास्थल पर सन्नाटा पसरा था और लोगों मे दहशत का माहौल था, जबकि कुछ दूर पर गोविंदपुरम डी-ब्लॉक चौराहे पर चेक पोस्ट खाली पड़ा था मौके से पुलिस नदारद थी। ऐसे ही कई मुख्य चौराहे और पॉश इलाके में भी पुलिस तैनात नहीं मिली। 23 मार्च को आरडीसी में दिनदहाड़े सोना खरीदने वाली कंपनी के कार्यालय में लूट हुई थी। एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि पुलिस फोर्स को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। अपराध पर लगाम लगाने के लिए जो नई टीम बनाई गई हैं उन्हें क्षेत्र में लगातार गश्त करने को कहा गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
मंगलवार को एडीजी राजीव सभरवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मौके पर एसपी देहात डॉ. ईरज राजा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान एडीजी ने एसपी देहात से घटना की जानकारी ली और बदमाशों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्व व वर्तमान कर्मचारियों के साथ आसपास कर रही पूछताछ
पुलिस बदमाशों की तलाश के लिए पेट्रोल पंप पर रहे पूर्व व वर्तमान कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस पेट्रोल पंप के आसपास भी लोगों से जानकारी जुटा रही है। लूट मामले में पुलिस को बदमाशों की कई सीसीटीवी फुटेज मिली हैं, जिसमें बदमाश कैद हुए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस करीब 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है। बदमाश घटना को अंजाम देकर गोविंदपुरम के अंदर से होते हुए शहर के अंदर की ओर जाते नजर आए हैं। उनकी आखिरी लोकेशन हापुड़ चुंगी से पहले मिली है जहां से रास्ता बदलकर भागे हैं। वहीं, पुलिस दावा कर रही है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस का अंदेशा है कि किसी नजदीकी की मिलीभगत से बदमाशों ने लूट की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें