फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। लाल कुआं में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाश जाहिद कुरैशी निवासी डासना और रिजवान उर्फ राजा कुरैशी निवासी नवाजीपुरा हापुड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास चोरी की 8 एलईडी बरामद की हैं। इससे पहले गिरोह के सरगना समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

गत वर्ष दिसंबर माह में गिरोह ने लाल कुआं स्थित इलेक्ट्रॉनिक शो रूम को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गिरोह का सरगना आमिल पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। वह ओला में कार चलाता था, जिसके चलते वह पहले घूम-घूमकर चोरी करने की जगहों को चिन्हित करता था, इसके बाद गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्यों ने मध्य प्रदेश के शहडोल में 80 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मध्य प्रदेश पुलिस और गाजियाबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें