फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी पत्नी की हत्या, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी पत्नी की हत्या, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने और किसी से बात करने के शक में पति अमित कुमार ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी पत्नी नैना की 30 दिसंबर को गला दबाकर हत्या की थी। शव गजरौला के जंगल में फेंक दिया था। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस का शक कॉल डिटेल के आधार पर नैना के पति पर गया। पूछताछ में हत्या का खुलासा हुआ। मामले में विजयनगर पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि 29 जनवरी को बागू निवासी पूजा की ओर से उनकी बेटी नैना (19) की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसमें पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में जुटी थी। पूछताछ में नैना के पति अमित कुमार ने बताया कि 30 दिसंबर 2021 को अपने रिश्तेदार देवेंद्र और सुनील के साथ मिलकर नैना की हत्या की थी और उसका शव अमरोहा जिले में गजरौला के जंगल में फेंक दिया था। विजयनगर पुलिस ने अमरोहा पुलिस से इसकी जानकारी की तो वहां 31 दिसंबर को एक महिला का शव बरामद होने की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में उधम सिंह नगर उत्तराखंड निवासी अमित कुमार, रामपुर निवासी देवेंद्र और अमरोहा निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हत्या और शव ठिकाने लगाने में प्रयोग की गई वैन कार भी बरामद की है।
विज्ञापन

नैना को घूमाने की बात कहकर ले गया था अमित
अमित ने पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी किसी और से बात करती थी। इसके लिए उसने हत्या की। 30 दिसंबर को नैना को फोन कर घुमाने की बात कहकर बुलाया था। मौके पर अपने रिश्तेदार देवेंद्र और सुनील के साथ कार लेकर गया और नैना को बैठा लिया। रास्ते में उसका गला दबाकर हत्या की।
बाजार जाने की बात कहकर गई थी नैना
पीड़िता ने बताया कि उनकी बेटी 30 दिसंबर को घर से बाजार जाने की बात कहकर घर से गई थी लेकिन उसके बाद नहीं लौटी। पहले उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन नहीं मिलने पर 29 जनवरी को पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

दहेज के लिए करता था मारपीट
मृतका की मां पूजा ने बताया कि नैना की शादी मार्च 2020 में उत्तराखंड निवासी अमित से हुई थी। उन्होंने शादी में बाइक दी थी, लेकिन वह कार की मांग करता था। मांग पूरी नहीं हो पाई तो शादी के बाद से ही अमित उसे दहेज के लिए परेशान करता था और मारपीट करता था। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर 2021 को उनकी बेटी मायके आई थी, जिसने पति द्वारा मारपीट करने और परेशान करने की बात कही। साथ ही पति का किसी महिला से संबंध होने की जानकारी दी, जिसे उन्होंने पारिवारिक मामला कहकर बेटी को समझाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें