यूपी के गाजियाबाद स्थित भोजपुर थाना क्षेत्र में फर्जी पतों पर जारी हुए 22 पासपोर्ट मामले के जेल में बंद आरोपियों से सोमवार को पुलिस पूछताछ करेगी। अर्जी की सुनवाई के बाद पूछताछ करने के आदेश कोर्ट ने पुलिस को दिये थे। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी में भी लगी है।
इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
अमनप्रीत कौर, जसप्रीत कौर, रितु शर्मा, मेघना राणा, रामकुमारी, दलजीत सिंह, मोहिंद्र गौर, यशोदा राय, बसंती राय, जीत कौर, शमशेर सिंह, कमलजीत कौर, इंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, मनजीत सिंह, रजमीत सिंह, तरनजीत कौर, सिमरजीत कौर, जगमीत कौर, गुरनुर कौर, जसकरण सिंह, जपमैहर कौर, अरूण कुमार पोस्टमैन, विवेक गांधी, प्रकाश सुब्बा और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भोजपुर थाने में केस दर्ज किया गया था।
इनकी हुई थी गिरफ्तारी, पुलिस कर्मियों पर भी हुई कार्यवाही
पुलिस ने पोस्टमैन अरूण कुमार, विवेक गांधी, प्रकाश सुब्बा, दो आवेदक अमनदीप सिंह और उनकी मां सातवंत कौर को गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं, भोजपुर थाने के मुंशी दीपक कुमार को आरोपितों से सांठगांठ के आरोप में निलंबित किया था। भोजपुर थाना अध्यक्ष सचिन कुमार, फरीदनगर चौकी प्रभारी रूस्तम सिंह, चुडियाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार समेत भोजपुर थाने में तैनात दारोगा रामकुमार, प्रशांत संसरवाल, महेंद्र सिंह, विकास सैनी, अंकित कुमार और आदित्य गौतम को लाइन हाजिर किया था। दो सिपाहियों मुरादनगर थाने में तैनात सिपाही संदीप और मोदीनगर थाने में तैनात विनीत को भी लाइन हाजिर किया जा चुका है। एडीसीपी क्राइम पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि जिनके पासपोर्ट जारी हुए थे, वह रद्द हो चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर आज जांच अधिकारी जेल में जाकर पूछताछ करेंगे।