फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 32.65 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी दिल्ली सहारनपुर सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। लंबे समय से जर्जर पड़ी दिल्ली सहारनपुर की सड़क अब जल्द वाहन फर्राटा भर सकेंगे। शनिवार को गाजियाबाद सांसद व लोनी विधायक ने सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क लोनी बार्डर से मंडोला गांव तक करीब 32.65 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य का नारियल फोड़ कर काम शुरू करने की शुरुआत की।करीब 12 किमी लंबी सड़क का निर्माण होने से हजारों लोगों को हर रोज जर्जर व गड्ढ़ों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि वर्ष 2017 से लाेनी की सूरत बदल रही है। लोनी के विधायक स्थानीय समस्याओं को लेकर संघर्षरत है। अब विधायक का संघर्ष रंग ला रहा है। विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि दिल्ली सहारनपुर मार्ग के निर्माण में कई तकनीकी दिक्कतें आईं, सांसद के सहयोग से रोड के निर्माण का शुभारंभ संभव हो सका है। प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र में कन्या डिग्री कॉलेज, मॉडल इंटर कॉलेज, आईटीआई से लेकर आधुनिक आंगन बाड़ी केंद्र बनाए जा रहे हैं। कॉलोनियों के जर्जर मार्गाें की मरम्मत कर उनको नया कराया जा रहा है। शीघ्र ही सभी वार्ड में सीवर जोड़ कर जलभराव से भी मुक्ति दिलाई जाएगी। विधायक ने लोगों को मेट्रो विस्तार कराए जाने, बेहटा बंद फाटक का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, सभासद दल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, जयवीर बंसल, राजेश सोम, हरेंद्र प्रधान, हिमांशु शर्मा, प्रदीप गहलोत, राजकुमार, सतबीर प्रधान, ओमपाल राठी, आरती मिश्रा समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें