फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Encounter: गोली लगने पर भी बदमाश से भिड़ गए सिपाही विजय, 10 मिनट बाद...; पढ़ें मामले में कब-क्या हुआ

Sat, 29 Jun 2024 12:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दिल्ली पुलिस ने आरोपी मन्नू को पकड़कर कार में बिठा लिया था। तभी उसका भतीजा रेहान पिस्टल लेकर आया। उसने पिस्टल तानकर कहा कि चाचा को छोड़ दो वरना गोली चला दूंगा। इसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
Ghaziabad Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी की डाबर तालाब कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर करीब सवा तीन बजे पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान खुद की गोली लगने से शातिर अपराधी रेहान की मौत हो गई। इससे पहले उसकी गोली लगने से लोनी के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) का सिपाही विजय भाटी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल होने के बाद भी वह बदमाश से भिड़ गए। वहीं अब एहतियातन इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कॉलोनी में भारी पीएसी बल की तैनाती की गई है। आइए जानते हैं पूरा घटनाक्रम।

विज्ञापन

विजय भाटी के कंधे में गोली लगने के बाद जब दूसरी गोली चलाने का प्रयास कर रहा था, तब पुलिस टीम ने उसके हाथ पकड़ लिए। उसने हाथ छुड़ाने का प्रयास करते हुए गोली चलाई जो उसकी जांघ में लगी। उसे पहले लोनी सीएचसी और फिर दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल ( जीटीबी ) ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।


डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एसओजी और अंकुर विहार थाने की पुलिस दिल्ली के गोकुलपुरी थाना पुलिस की सूचना पर पहुंची थी, जो डाबर तालाब कॉलोनी के मकान से बदमाश सुहेल उर्फ मन्नू रंगरेज को पकड़ने के लिए आई थी। पुलिस को मन्नू घर पर ही मिला था। 

पुलिस उसे लेकर कार में बैठने जा रही थी। तभी रेहान अवैध पिस्टल लेकर आया। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बीच ही मन्नू मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। उसके सरेआम फायरिंग करने के दहशत फैल गई। लोग वहां से भाग गए। इसी बीच रेहान और मन्नू अपने घर के पड़ोस वाले मकान में जाकर छिप गए थे। वहीं पर खुद की अवैध पिस्टल से चली गोली लगने से रेहान की जान गई। इस मामले में अंकुर विहार थाने में रेहान और मन्नू के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने और अवैध हथियार रखने की धाराओं में केस दर्ज किया गया  है। मन्नू की तलाश की जा रही है।

कंधे में गोली लगने पर भी बदमाश से भिड़ गए विजय
डीसीपी ने मुठभेड़ के घटनाक्रम के बारे में बताया कि दिल्ली पुलिस ने मन्नू को पकड़कर कार में बिठा लिया था। तभी उसका भतीजा रेहान पिस्टल लेकर आया। उसने पिस्टल तानकर कहा कि चाचा को छोड़ दो वरना गोली चला दूंगा। उसने चाचा को छुड़वा लिया। दोनों सामने वाले घर में जाकर छिप गए। दिल्ली पुलिस से सूचना मिलने पर लोनी पुलिस पहुंची तो दोनों वहीं पर छिपे हुए थे। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम मकान के अंदर घुस रही थी। 

सबसे आगे सिपाही विजय राठी थे। रेहान ने उनको निशाना बनाकर गोली मारी। गोली लगने के बाद भी वह रुके नहीं और आगे बढ़ते चले गए। रेहान नीचे उतर आया था। वह एक और गोली चलाने जा रहा था। तभी विजय उससे भिड़ गए। बाहर काफी लोग जमा हो गए थे। दस मिनट में आसपास के चार थानों की पुलिस भी पहुंच गई थी। विजय की हालत गंभीर है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मन्नू की मां जेल में, भाई मारा गया था एनकाउंटर में
सोहेल उर्फ मन्नू की मां शबनम जेल में है। लोनी थाना पुलिस ने उसे 15 दिन पहले नशे का सामान बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। मन्नू का एक भाई दिल्ली की जेल में बंद है। कई वर्ष पूर्व मन्नू का भाई फौजी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। डीसीपी का कहना है कि रेहान और मन्नू शातिर अपराधी हैं। उनके खिलाफ कई केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वे दोनों जिस मकान में छिपे थे, उसमें रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। अगर उन्हें छिपाने में उन लोगों की सहमति रही होगी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मन्नू के परिवार के अन्य सदस्य इस घटना के बाद घर से चले गए हैं। उनके बारे में भी जानकारी की जा रही है।

बिना सूचना दिए आई पुलिस 
इस मामले में दिल्ली पुलिस की लापरवाही सामने आई है। फरार चल रहे अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बगैर आई। गिनती के पुलिस वाले एक कार में आ गए। यही वजह रही कि एक बदमाश उन पर भारी पड़ गया। लोनी में कई बार दिल्ली पुलिस पर हमला हो चुका है। इससे भी सबक नहीं लिया जा रहा है।

रेहान पर चार मुकदमे दर्ज हैं 
लोनी थाने में रेहान के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी, आर्म्स एक्ट और रंगदारी मांगने के चार मुकदमे दर्ज हैं।

मन्नू पर 10 मुकदमे दर्ज हैं 
मन्नू पर पानीपत, खेकड़ा, नोएडा, लोनी, लोनी बॉर्डर में चोरी, लूट, मारपीट, धमकी, रंगदारी मांगना, आर्म्स एक्ट के 10 मुकदमे दर्ज हैं।

रेहान के पिता पर आठ, दादी पर तीन मुकदमे दर्ज हैं 
रेहान के पिता इमरान पर लोनी और अंकुर विहार में बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला, धमकी, गुंडा, आर्म्स एक्ट, लूट, एनडीपीएस के आठ मुकदमे दर्ज हैं और दादी सबनम पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

मामले में कब-क्या हुआ
करीब 2:30 बजे दिल्ली पुलिस लोनी पहुंची
करीब 3:00 बजे दिल्ली पुलिस डाबर तालाब कॉलोनी पहुंचे 
करीब 3:15 बजे दिल्ली पुलिस ने मन्नू को पकड़ा 
करीब 3:16 बजे रेहान ने दिल्ली पुलिस पर फायरिंग की 
करीब 3:17 पर मन्नू को छुड़वाया
करीब 3:20 बजे लोनी पुलिस मौके पर पहुंची
करीब 3:30 पुलिस मन्नू और रेहान को पकड़ने घर में घुसी
करीब 3:32 पर पुलिस ने रेहान को पकड़ लिया 
करीब 9:30 बजे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेहान की मौत हो गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें