फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: दूध कारोबारियों को लूटने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश दानिश गिरफ्तार

Fri, 28 May 2021 10:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

बदमाश के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, 12500 रुपये, एक तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस  बरामद किया है। बदमाश दानिश पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश के दो साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश दानिश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के निठोरा अंडरपास में शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच जब मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। बदमाश की पहचान दानिश के रूप में हुई है जिसने गुरुवार को एक दूध कारोबारी से नगदी और टीला मोड़ थाना क्षेत्र में ट्रक चालक से लूट की थी।

विज्ञापन


बदमाश के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, 12500 रुपये, एक तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस  बरामद किया है। बदमाश दानिश पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश के दो साथी मौके से फरार हो गए।

शुक्रवार सुबह थाना लोनी पुलिस को सूचना मिली थी कि जिन बदमाशों ने कल तमन्ना डेयरी लोनी के मालिक से लूटपाट की थी, आज वही बदमाश फिर दूध विक्रेताओं से लूटपाट करने लोनी आने वाले हैं। इस सूचना पर थाना लोनी पुलिस द्वारा निठौरा रोड अंडर पास रेलवे लाइन के किनारे बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई। पुलिस पार्टी द्वारा बदमाशों को चेकिंग के लिए रोका तो बदमाशों ने पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस पार्टी द्वारा भी अपने बचाव में फायरिंग की गई। इस फायरिंग में बदमाश दानिश पुत्र बख्तियार गोली लगने से घायल हो गया। यह मुठभेड़ सुबह करीब 4:55 बजे हुई। आरोपी दानिश के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। इसके दो साथी सुहेल व आदिल फरार हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कल तमन्ना डेयरी के मालिक से लूटे गए 10000 रुपये, थाना लोनी के डाबर तालाब से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस आदि बरामद हुए हैं। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है। अभियुक्त द्वारा कल थाना टीला मोड क्षेत्र में राजवहे के किनारे ट्रक चालकों से की गई लूटपाट की घटना का भी इकबाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


बदमाश दानिश आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 1147/  2016 धारा 2/20 एनडीपीएस थाना लोनी
2.मु0अ0सं0 599/  2017 धारा 8/20 एनडीपीएस थाना लोनी
3.मु0अ0सं0 906/  2020 धारा 8/20 एनडीपीएस थाना लोनी
4.मु0अ0सं0 923/  2019 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम  थाना लोनी बॉर्डर
5.मु0अ0सं0 924/  2019 धारा 411/414 भादवि  थाना लोनी बॉर्डर
6.मु0अ0सं0 2508/  2019 धारा 379/411 भादवि थाना इंदिरापुरम
7.मु0अ0सं0 595/  2021 धारा 379/411 भादवि थाना लोनी
8.मु0अ0सं0 264/  2021 धारा 392 भादवि थाना टीला मोड़ ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें