फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का अत्याचार: सोते पति के सिर पर पलटे से हमला, दांतों से चबाई उंगली; पहले करंट लगाकर की थी मारने की कोशिश

Sat, 28 Nov 2026 07:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के डासना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर सोते समय स्टील के पलटे से सिर पर कई वार करने और दांतों से उंगली काटने का आरोप लगाया है। पीड़ित समीर के मुताबिक, घटना 25 नवंबर की रात हुई थी। उसने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। एसीपी के अनुसार, शिकायत के आधार पर पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पत्नी ने की पति की पलटे से पिटाई - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद थाना क्षेत्रांतर्गत डासना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर सोते समय जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से अपनी पत्नी पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद पुलिस के पहुंचने और शिकायत देने के बावजूद मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

ढाई साल पहले हुई थी समीर और समीना की शादी
पीड़ित समीर पुत्र शमीम, जो अनारो वाली मस्जिद, लाल क्वार्टर डासना वेव सिटी में किराए के मकान में रहता है और घरों में रंग रोगन का काम करता है, पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले उसका निकाह बिना किसी दान-दहेज के हापुड़ के पिपलैडा निवासी समीना पुत्री अबू सलाम से हुआ था। 

पलटे से सिर पर किया हमला, दांतों से काटी हाथ की उंगली
आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसकी पत्नी परिवार के साथ गाली-गलौज व मारपीट करती थी और परिवार से अलग रहने का दबाव बनाती थी। परिवारिक कलह से परेशान होकर समीर करीब दो माह पहले पत्नी को लेकर डासना में किराए के मकान में अलग रहने लगा था। शिकायती पत्र के मुताबिक, 25 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे समीर काम से थककर कमरे में सो रहा था। इसी दौरान पत्नी ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से स्टील के पलटे से उसके सिर पर कई वार किए और दांतों से उंगली चबाकर उसे लहूलुहान कर दिया।

पहले कर चुकी करंट लगाकर हत्या की कोशिश
हमले में समीर के सिर, कोहनी और उंगलियों में चोटें आईं। पीड़ित ने किसी तरह बचकर 112 नंबर पर कॉल किया, लेकिन आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे पारिवारिक मामला बताकर बिना कार्रवाई किए लौट गई। समीर ने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी पत्नी द्वारा उस पर जानलेवा हमला किया जा चुका है और करंट लगाकर मारने की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन

समीर का आरोप- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
इन घटनाओं से डरे-सहमे पीड़ित ने पुलिस चौकी पर भी शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने पुलिस आयुक्त से रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। एसीपी वेव सिटी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित समीर की पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी समीना पत्नी समीर निवासी अनारो वाली मस्जिद डासना वेव सिटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें