फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों का तबादला: आईपीएस लक्ष्मी सिंह का गाजियाबाद ट्रांसफर, जानें कौन बना नोएडा का नया पुलिस कमिश्नर?

Fri, 27 Nov 2026 02:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

 नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का तबादला कर दिया गया है। वह अब गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभालेंगी।
विज्ञापन
आईपीएस लक्ष्मी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। चर्चा में सबसे प्रमुख नाम लक्ष्मी सिंह का है। जिन्हें नोएडा से गाजियाबाद भेजा गया है। वहीं जे रविन्दर गौड़ को गाजियाबाद से नोएडा भेजा गया है। 

विज्ञापन


कौन हैं आईपीएस लक्ष्मी सिंह 
गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 30 नवंबर 2022 को कार्यभार संभाला था। वह उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर बनी थीं। 1 जनवरी 2025 को उन्हें एडीजी पद पर पदोन्नति मिली, लेकिन उनकी पुलिस कमिश्नर के रूप में पदस्थापना अभी भी जारी है।

गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर बने जे. रविन्दर गौड़
लक्ष्मी सिंह का कार्यकाल 27 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद से उनकी वर्तमान अवधि 3 वर्ष, 11 महीने और 28 दिन की हो चुकी है। गौतमबुद्ध नगर को अब नए पुलिस कमिश्नर के तौर पर जे. रविन्दर गौड़ मिले हैं। जे. रविंद्र गौड़ उत्तर प्रदेश कॅरिअर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह तेलंगाना के महबूबनगर के मूल निवासी हैं। इससे पहले वह गाजियाबाद के कमिश्नर थे।
विज्ञापन


कौन हैं आईपीएस जे. रविन्दर गौड़
जे. रविंद्र गौड़ ने अपने कॅरिअर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वह गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालने से पहले आगरा के पुलिस कमिश्नर रहे थे। उन्होंने 15 अप्रैल 2025 को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला था। इसके अतिरिक्त, वह गोरखपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद और अलीगढ़ जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के तौर पर भी सेवाएं दी हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

चार साल से गौतमबुद्धनगर में तैनात थीं लक्ष्मी सिंह
गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। 2000 बैच की आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह 28 नवंबर 2022 से गौतमबुद्धनगर में तैनात थीं। वह उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर हैं। उन्हें एक जनवरी 2025 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर पदोन्नति मिली थी।

वहीं, 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी जे. रविंदर गौड़ ने 17 अप्रैल 2025 को गाजियाबाद पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाला था। करीब 19 माह के कार्यकाल में उन्होंने कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली में कई बदलाव किए। जनसुरक्षा, बीट पुलिसिंग, पुलिस के बुनियादी ढांचे और आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया। इसी के चलते उन्हें गौतमबुद्धनगर जैसे हाईटेक कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके कार्यकाल में पुलिस आपके द्वार और मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण को गति दी गई। इसके अलावा विभिन्न थानों और पुलिस मुख्यालय में विजिटर वेटिंग एरिया, साइबर सेल, मिशन शक्ति केंद्र, इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, ट्रेनिंग सेंटर और नए ट्रैफिक बूथ जैसी सुविधाओं को विकसित और अपग्रेड कराया गया। अब उनके स्थान पर लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद कमिश्नरेट की कमान संभालेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें