फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में गोतस्करों की पुलिस से मुठभेड़, सात तस्कर घायल

Thu, 11 Nov 2021 08:42 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोतस्कर प्रतिबंधित मांस के लिए गोकशी कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार सुबह 6:10 बजे थाना लोनी बॉर्डर को सूचना प्राप्त हुई के बेहटा हाजीपुर के पास वाले गोदाम में गाय कटान का काम चल रहा है। उक्त सूचना पर थाना लोनी बॉर्डर गोदाम पर पहुंची तो देखा कि कुछ व्यक्तियों द्वारा गाय कटान का काम चल रहा है। 

विज्ञापन


गोकशी कर रहे बदमाशों को करीब 06:30 बजे  पुलिस ने घेर लिया। बदमाशों ने अपने आप को घिरा देख पुलिस पर करीब सात राउंड फायर किए। पुलिस ने भी अपने बचाव में करीब 13 राउण्ड फायर किए। उक्त फायरिंग /मुठभेड़ के दौरान सात बदमाश  घायल हो गए, जिनको गिरफ्तार कर इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। दो अभियुक्त मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस वाहन पर लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार/ घायल अभियुक्त का नाम पता:-  
1- मुस्तकीम पुत्र हनीफ निवासी इकराम नगर मुस्तफाबाद लोनी गाजियाबाद
2- सलमान पुत्र शौकीन निवासी मुस्तफाबाद पचेड़ा जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी लक्ष्मी गार्डन इंदापुर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद
3- मोनू पुत्र पप्पू निवासी नईपुरा  इंद्रपुरी लोनी बॉर्डर गाजियाबाद
4- इंतजार पुत्र यूनुस निवासी अशोक विहार 30 फुटा रोड कस्बा व थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद
5- नाजिम निवासी b,334 गली नंबर 2 मजदूर जनता कॉलोनी थाना वेलकम ,दिल्ली।
6- आसिफ पुत्र यूनुस निवासी बाबू होटल के पास वाली गली नंबर 3 मोहल्ला अशोक विहार लोनी गाजियाबाद
7- बोलर पुत्र इस्लाम निवासी 352 प्रेम नगर डबल टंकी के पास कस्बा व थाना लोनी गाजियाबाद।

फरार अभियुक्त का नाम व पता:-
1-भूरा निवासी जफराबाद दिल्ली
2- दानिश निवासी जफराबाद दिल्ली 

बरामदगी का विवरण:-
1. तीन कटे हुए प्रतिबंधित पशु, जिनका नमूना लेकर पशु चिकित्सक को बुलाकर डिस्पोजल कराया जा रहा है।
2- सात तमंचे, 12 कारतूस, सात खोखे  
3- दो कुल्हाड़ी
4- पांच छुरी
5- दो बंडल प्लास्टिक की रस्सी के
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें