फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: 8 महीने बाद एक दिन में सबसे अधिक 31 संक्रमित, साहिबाबाद विधायक अस्पताल में भर्ती

Fri, 31 Dec 2021 01:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा कोविड पॉजिटिव आने के बाद कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में अप्रैल के बाद दिसंबर में एक दिन में सबसे अधिक 31 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इस महीने में 154 मरीज मिल चुके हैं। इस समय 111 मरीजों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को 6 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं।

विज्ञापन


वहीं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा कोविड पॉजिटिव आने के बाद कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने जानकारी दी कि, सुनील शर्मा 30 दिसंबर 2021 को 12:35 दोपहर पर अस्पताल में तीन-चार दिन से खांसी एवं सर्दी गला खराब होने की शिकायत के साथ आईसोलेशन वार्ड में एडमिट हुए और उनका कोविड-19 के लिए RT-PCR टेस्ट किया गया। शाम को उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

पिछले साल भी हुआ था कोरोना
पिछले वर्ष भी सुनील कुमार शर्मा को कोविड-19 हुआ था और वह यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कौशांबी में ही भर्ती हुए थे तथा स्वस्थ होकर घर चले गए थे। डॉक्टरों के अनुसार उनकी क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है और कोविड-19 का प्रोटोकॉल एवं मानकों के अनुसार उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें