फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बीते 24 घंटे में सामने आए 255 नए संक्रमित, सिर्फ 5 दिन सामने आए 660 मरीज

Wed, 05 Jan 2022 01:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में जनवरी के सिर्फ पांच दिनों में रिकॉर्ड 660 मरीज मिल चुके हैं। इस समय गाजियाबाद में 860 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जल्द ही यह आंकड़ा 1000 के पार जा सकता है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। इनमें गाजियाबाद का नाम भी शामिल है, जहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 255 नए केस सामने आए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को आए कोरोना बुलेटिन के अनुसार गाजियाबाद में आज 255 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में कोरोना की तेज गति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिसंबर महीने में 31 दिन में जहां कुल 235 मरीज मिले थे, वहीं जनवरी के सिर्फ पांच दिनों ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

गाजियाबाद में जनवरी के सिर्फ पांच दिनों में रिकॉर्ड 660 मरीज मिल चुके हैं। इस समय गाजियाबाद में 860 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जल्द ही यह आंकड़ा 1000 के पार जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें