फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सीएम करेंगे संतोष अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन
आज सीएम करेंगे संतोष अस्पताल का निरीक्षण
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गाजियाबाद आएंगे। वह हिंडन एयरपोर्ट पर उतरने के बाद दोपहर 1:20 बजे पुराना बस अड्डा स्थित संतोष मेडिकल कालेज का निरीक्षण करेंगे। इसक बाद वह संवाददाताओं से वार्ता भी करेंगे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (प्रशासन) डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि संतोष को कोविड लेवल-3 बनाया गया है। इस समय 400 बेड वाले अस्पताल में 22 मरीज भर्ती हैं।
मुख्यमंत्री भर्ती मरीजों का हालचाल जानने और व्यवस्था का जायजा लेने आ रहे हैं, लेकिन होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों को न समय पर दवाई की किट मिल पा रही है और न ही समय पर जांच रिपोर्ट मिल पा रही है। पिछले पांच दिन से दस हजार से अधिक लोगों को जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

नहीं हो पा रहा संक्रमित के घरों में सैनिटाइजेशन
संक्रमण इस समय तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन लोगों के घरों में सैनिटाइजेशन भी नहीं हो पा रहा है। इस मामले में कई बार लोगों ने कंट्रोल रूम और नगर निगम में शिकायत की, इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया था कि सैनिटाइजेशन के लिए हमारे पास पर्याप्त स्टॉफ नहीं है, इसलिए इसकी जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। अब नगर निगह ही सैनिटाइजेशन करा रहा है।
विज्ञापन

डॉक्टरों की कमी नहीं हो रही पूरी
कोविड लेवल-2 में पिछले एक साल से 15 डॉक्टरों की कमी बनी है, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। पूरे साल में सिर्फ दो ईएमओ को नियुक्त किया गया है। ऐसे में अगर अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी तो बिना डॉक्टर के इलाज करना बड़ी चुनौती होगी। इस समय पूरे जिले में 91 मरीज गाजियाबाद के भर्ती हैं, जबकि अन्य जिले और प्रदेश के 150 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें