फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: रेलिंग तोड़ हिंडन नहर में जा गिरी कार, दर्दनाक हादसे में तीन घरों के बुझे चिराग, मचा कोहराम

Fri, 11 Feb 2022 09:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

कार सवार युवक खोड़ा क्षेत्र से अपने दोस्त की बहन की शादी में इंदिरापुरम के एक फार्म हाउस में आए थे। वह शादी से वापस लौट रहे थे और अचानक ये दर्दनाक हादसा हो गया...
विज्ञापन
indirapuram accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा में देर रात एक दर्दनाक हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे एक तेज रफ्तार स्कोडा कार रेलिंग तोड़कर हिंडन नहर में जा गिरी। कार में तीन दोस्त सवार थे और हादसे में तीनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


कार सवार युवक खोड़ा क्षेत्र से अपने दोस्त की बहन की शादी में इंदिरापुरम के एक फार्म हाउस में आए थे। वह शादी से वापस लौट रहे थे और अचानक ये दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन दोस्तों की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल क्रेन और जेसीबी की मदद से गाड़ी को बाहर निकल कर तीनों के शव कब्जे में लिए।

इसकी सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन में कोहराम मच गया। तीनों दोस्तों की पहचान सोनू पुत्र शंकर निवासी दीपक विहार खोड़ा कॉलोनी, देव गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता निवासी दीपक विहार और ललित पुत्र नरेश निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें