पहले तीन महीने में प्राथमिकताएं
संजीव शर्मा का कहना है कि पहले तीन महीने में वह दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर के निर्माण को लेकर काम करेंगे, इसके अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतरी के लिए काम करेंगे। प्रताप विहार में घर-घर गंगाजल के लिए प्राथमिकता से काम करेंगे। दो साल के कार्यकाल में जो भी विकास कार्य अधूरे हैं, उन्हें पूरा कराएंगे।