बार एसोसिएशन ने सभी को पत्र जारी कर दिया है। सचिव अमित कुमार नेहरा ने बताया कि वीआईपी कोटे से मंत्री, राज्य और विधायकों को बार एसोसिएशन की सदस्यता प्राप्त थी।
लाठीचार्ज के विरोध में हड़ताल कर रहे वकीलों में स्थानीय राजनीतिज्ञों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। हड़ताल में सहयोग न करने पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा व सचिव अमित कुमार नेहरा ने सुनील शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री व विधायक साहिबाबाद विधानसभा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, राज्यमंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप और लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर की स्थायी रूप से सदस्यता खत्म कर दी है।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन ने सभी को पत्र जारी कर दिया है। सचिव अमित कुमार नेहरा ने बताया कि वीआईपी कोटे से मंत्री, राज्य और विधायकों को बार एसोसिएशन की सदस्यता प्राप्त थी। हड़ताल में सहयोग न करने और वकीलों की पीड़ा न सुनने पर चारों की बार एसोसिएशन से स्थायी रूप से सदस्यता खत्म कर दी गई है।