दिवाली और भैयादूज पर ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच दिवाली स्पेशल ईएमयू चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 28 अक्तूबर से छह नवंबर तक दोनों ओर से 10-10 ट्रिप लगाएगी। गाजियाबाद और अलीगढ़ के बीच यह ट्रेन 15 स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गाजियाबाद-अलीगढ़ ईएमयू स्पेशल (04442) सुबह 10:55 बजे गाजियाबाद से रवाना होगी। 12:28 बजे यह खुर्जा और 13:15 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी।
10 मिनट के स्टॉपेज के बाद 13:25 बजे यह ट्रेन अलीगढ़ से गाजियाबाद के लिए रवाना होगी। खुर्जा, चोला, वैर होते हुए यह ट्रेन 15:40 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन रोजाना एक ट्रिप दोनों ओर से लगाएगी।
गाजियाबाद और अलीगढ़ के बीच यह मारीपत, दादरी, बोड़ाकी, अजायबपुर, दनकौर, वैर, चोला, गांगरौल, सिकंदरपुर, खुर्जा, कमालपुर, दनवर, सोमना, कुलवा, मेहरावल स्टेशन पर भी रुकेगी।