हिंडन एयरबेस पर लगातार आ रहे हैं विद्यार्थी
इससे पहले शनिवार को भी कई विद्यार्थी हिंडन एयरबेस पर पहुंचे थे। भारतीय वायुसेना (हिंडन एयरफोर्स) के प्रवक्ता आशीष मोघे ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे तक दस विमानों से 2058 भारतीयों की वापसी कराई जा चुकी है। रात 11 बजे की पहली फ्लाइट में जो 210 भारतीय पहुंचें उनमें उप्र के 14, दिल्ली के 4, हरियाणा के 12, मध्यप्रदेश, नागालेंड और पंजाब व पश्चिम बंगाल के 1-1, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के दो-दो, आंध्रप्रदेश के 4, महाराष्ट्र से 10, गुजरात के सात, बिहार के 4, तेलंगाना के पांच, तमिलनाडू के 55 और केरला के 77 समेत अन्य जगहों के भारतीय छात्र-छात्राएं शामिल रहे। रात दो बजे तक चली कागजी प्रक्रिया के बाद सभी को नाश्ता कराया गया।
इससे पहले रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने छात्रों का स्वागत किया। प्रवक्ता का कहना है कि हिंडन स्टेशन के गेट पर 11 छात्र-छात्राओं के अभिभावक उन्हें लेने के लिए पहुंचे हुए थे। इसके बाद सुबह 5:30 बजे की दूसरा सी-17 विमान 210 और तीसरा विमान सुबह 5:45 बजे 209 छात्र-छात्राओं को लेकर रनवे पर उतरा। यह तीनों विमान रोमानिया, पोलैंड और हंगरी-स्लोवाकिया से पहुंची थी। इसके बाद दिन में एक और सी-17 ग्लोबामास्टर ने रोमानिया के लिए उड़ान भरी।