गार्टर गिरने के बाद मौके पर पहुंचे कॉलोनी के लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां कबाड़ गोदाम के मालिक सत्येंद्र को छोड़कर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
खोड़ा के प्रेम विहार में कबाड़ गोदाम की छत पर पानी भरने से गार्टर पटिया भरभराकर गिर गई, जिसमें छह महिलाएं और दो पुरुष दबकर घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
खोड़ा के प्रेम विहार में कबाड़ गोदाम की छत बारिश के दौरान अचानक गिर गई। आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग बाहर निकले और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां कबाड़ गोदाम के मालिक सत्येंद्र को छोड़कर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया कि सत्येंद्र की गंभीर हालत होने पर उसे दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। कबाड़ गोदाम खोड़ा नगर पालिका परिषद के सभासद रामवीर के भाई प्रह्लाद का है। मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।